Top 10 Electrical Interview Questions and Answers | ITI, Diploma & Engineering Students के लिए

Top 10 Electrical Interview Questions and Answers | ITI, Diploma & Engineering Students के लिए


1. Ohm’s Law क्या है?

Ohm’s Law के अनुसार — Voltage (V) = Current (I) × Resistance (R)
इसका मतलब यह है कि किसी conductor में बहने वाला current, लगाए गए voltage के directly proportional होता है, जब temperature constant रहे।

Exa. अगर resistance constant है तो voltage बढ़ाने पर current भी बढ़ेगा।


2. AC और DC में क्या अंतर है?

AC (Alternating Current) समय-समय पर अपनी direction बदलती है,
जबकि DC (Direct Current) हमेशा एक ही दिशा में flow करती है।

Exa. घर की बिजली AC होती है और battery से मिलने वाली supply DC होती है।


3. Power Factor क्या होता है?

Power Factor किसी electrical load की efficiency बताता है।
यह Cos(Φ) के बराबर होता है, जहाँ Φ voltage और current के बीच का phase angle है।

High Power Factor = Efficient System
कम Power Factor से energy loss बढ़ता है।


4. Neutral Wire का क्या काम है?

Neutral wire current के लिए return path प्रदान करती है और circuit को balance रखती है।
बिना neutral wire के single-phase system incomplete होता है।


5. Transformer क्या है और इसका उपयोग क्या है?

Transformer एक electromagnetic device है जो electrical energy को एक circuit से दूसरे circuit में transfer करता है, frequency बदले बिना।

Types:

Step-Up Transformer (Voltage बढ़ाता है)

Step-Down Transformer (Voltage घटाता है)


6. Fuse और MCB में क्या अंतर है?

Fuse overload या short circuit में पिघल जाता है।

MCB (Miniature Circuit Breaker) current limit cross होने पर अपने आप trip हो जाता है और reset किया जा सकता है।

Note: MCB reusable होता है, जबकि fuse नहीं।


7. Capacitor क्या होता है?

Capacitor एक component है जो electrical energy को electric field के रूप में store करता है।
इसका उपयोग Power Factor Improvement, Filtering, और Motor Starting में किया जाता है।


8. Relay क्या होती है?

Relay एक electromechanical switch है जो low voltage signal से high voltage circuit को control करती है।
इसे control circuits और protection systems में इस्तेमाल किया जाता है।


9. Generator और Motor में क्या अंतर है?

Generator: Mechanical Energy को Electrical Energy में बदलता है।

Motor: Electrical Energy को Mechanical Energy में बदलती है।

Remember: Generator में current produce होता है, जबकि Motor current consume करती है।


10. Earthing क्या है और क्यों जरूरी है?

Earthing का मतलब electrical system को जमीन से जोड़ना है ताकि electric shock और equipment damage से सुरक्षा मिल सके।
अच्छी earthing system की resistance कम होती है और safety ज़्यादा।


Conclusion:

इन Top 10 Electrical Interview Questions and Answers को याद रखिए — ये अक्सर ITI, Diploma और Engineering interviews में पूछे जाते हैं।
अगर आप इन्हें अच्छे से समझ लेंगे तो आपका technical confidence बढ़ जाएगा।

Exit mobile version